गौरीगंज, मार्च 25 -- शुकुल बाजार। संवाददाता क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव निवासी मीनू पत्नी रामराज ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि उनके पति रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत मिला बिजली कनेक्शन नियमित रूप से चल रहा है और सभी बिल समय-समय पर जमा किए गए हैं। आरोप है कि वर्ष 2023 में मीटर खराब होने पर विभाग द्वारा जो मीटर लगाया गया, वह पहले से चला हुआ था। जिसमें करीब 2350 यूनिट पहले से दर्ज थी। उस समय मीटर रीडर आलोक यादव ने आश्वासन दिया था कि पुरानी यूनिट नहीं जोड़ी जाएगी। मीटर लगाने के नाम पर भीRs.2000 रुपए वसूले गए। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद हर माह करीबRs.650 रुपए का बिल आ रहा है। विभागीय त्रुटियों के चलते उन पर 14240 रुपए गलत बकाया दिखाया जा रहा है, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रू...