औरैया, नवम्बर 28 -- शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा चालक महिला का कपड़े और नकदी से भरा झोला लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कछपुरा रूरूगंज निवासी प्रेमलता पत्नी दिलीप शुक्रवार दोपहर अपनी चाची मीना देवी और बेटी मुस्कान के साथ ऊसराहार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। प्रेमलता रूरूगंज से ई-रिक्शा में बैठकर बिधूना-छिबरामऊ बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड पर उतरते समय उसने अपना कपड़े और दो हजार रुपये नकद वाला झोला ई-रिक्शा में ही रखा हुआ था। प्रेमलता ने उतरकर रिक्शा चालक को किराया दिया, लेकिन किराया लेते ही चालक बिना झोला लौटाए तेजी से रिक्शा लेकर निकल गया। अचानक झोला ले जाते देख महिला के होश उड़ गए। कुछ दूरी तक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.