मथुरा, दिसम्बर 13 -- समाजवादी पार्टी ने ऑटो व ई-रिक्शा चालकों से की जा रही कथित अवैध वसूली के खिलाफ सोमवार को कलक्ट्रेट पर विरोध करने का ऐलान किया है। इससे पूर्व बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारी चालकों से मिलकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर सुबह 11 बजे छात्रावास वटवृक्ष धरनास्थल से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे एवं डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद ने कहा कि पार्टी पीड़ित ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सैनी, विकास कुमार एड., मुकेश नेता, राजकुमार दिवाकर, योगेन्द्र शास्त्री, श्याम सिंह, राजसिंह, थान स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.