ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लोग परेशान
संभल, मार्च 13 -- रेलवे फाटक 36बी पर ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान ई रिक्शा चालकों की मनमानी से लोग परेशानियों का सामना कर रहे है। फाटक के दोनों और ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। जिससे आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे फाटक 36 भी पर पिछले दो वर्ष से ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है। जहां से निकलने के लिए कुछ ही जगह छोड़ी गई है। जिस पर ई-रिक्शा चालक ई रिक्शा खड़ा कर देते हैं। हालत तो यह है कि पैदल गुजरने वाले लोगों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। जिसके कारण ई-रिक्शा चालकों से राहगीरों का आये दिन झगड़ा भी होता रहता है। अब तो चालक रेलवे ट्रैक तक ई-रिक्शा खड़ा कर रहे हैं। जिससे वहां कोई बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। कचहरी बार एसोसिएश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.