लखनऊ, अप्रैल 3 -- सरोजनीनगर(लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के नादरगंज स्थित ई-रिक्शा स्टैंड पर शुक्रवार सुबह मामूली टक्कर को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन ई-रिक्शा चालकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में युवक घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गोमतीनगर निवासी सर्वेश शुक्ला के अनुसार वह नादरगंज स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह पैदल ही कंपनी जा रहा था। इसी दौरान नादरगंज पुलिस चौकी के पास ई-रिक्शा स्टैंड के निकट पीछे से आए एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो चालक ने कथित तौर पर उसके ऊपर दो-तीन बार ई-रिक्शा चढ़ाने की कोशिश की और उसके पैर पर भी वाहन चढ़ा दिया।पीड़ित का आरोप है कि विरोध करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.