मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- शनि बाजार का जाम रोकने के लिए पुलिस ने सुबह से दोपहर तक खासा प्रयास किये लेकिन दोपहर बाद पुलिस के हटते ही ई- रिक्शा चालकों और फल ठेला और फड़ दुकानदारों की मनमानी से हाईवे पर जाम लग गया, जिससे एक बार फिर पूरे दिन कई घंटे तक यहां से गुजरने वाले जाम से जूझते दिखे। शनि बाजार से लगातार जाम लगने और निरंतर दुर्घटनाएं होने पर इस बाजार को हटाने की मांग उठी तो पूर्व में एसडीएम प्रीति सिंह ने इसे हाईवे से हटकर मुंडो रोड पर मुस्लिम इंटर कॉलेज छात्रावास के निकट शिफ्ट करने के आदेश दे दिए थे लेकिन प्रशासन की ढुलमुल व्यवस्था के चलते कुछ ही दिन बाद यह बाजार खिसक कर वापस हाईवे के किनारे पहुंच गया। हालत यह है कि हर शनिवार को मनमाने तरीके से बाजार लगने से हाईवे पर जाम लग जाता है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने सुबह से ही हाईवे से अतिक्रम...