छपरा, जनवरी 2 -- सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर नगर पंचायत के सोनपुर आदम स्थित एक घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार की दोपहर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से सोनपुर थाने के नजरमीरा पंचायत के राहर दियारा निवासी देवेन्द्र राय व आमोद राय के पुत्र लगभग 20 वर्षीय नीतीश कुमार की मौत से गांव में मातम और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना में मृतक नीतीश कुमार के पिता आमोद राय भी जख्मी हो गए थे । नीतीश अपने माता- पिता का इकलौता चिराग था। उसकी एक बहन थी जिसकी पहले ही शादी हो चुकी थी। नीतीश की भी शादी तय हो गई थी। उसका फलदान भी हो गया था। मार्च में होली के बाद उसकी शादी होनी थी। मृतक नीतीश कुमार के पिता आमोद राय राजमिस्त्री का काम करते हैं। मेहनत- मजदूरी कर वे परिवार का भरण- पोषण करते हैं। नीतीश ई - रिक्शा चलाया करता था। ई - रि...