फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 19 -- फर्रुखाबाद । ई-रिक्शा चलाने को लेकर हुई छीना-झपटी के दौरान हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल की गर्दन कटने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रखा नगला निवासी अजय प्रताप अपने दोस्त के साथ ई-रिक्शा चलाने को लेकर छीना-झपटी कर रहा था । इसी दौरान अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में अजय प्रताप की गर्दन गंभीर रूप से कट गई । घटना के बाद परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया । सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.