गोंडा, अप्रैल 18 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। कोतवाली देहात के सालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सोनबरसा में ई रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना मे दोनों पक्षों के सात लोग जख्मी हुए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है। सोनबरसा गांव के रहने वाले अनोखी लाल ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षी सालिक राम पुत्र हरिराम रास्ते में ही ठेला और ई-रिक्शा खड़ा कर देते हैं। इससे आने-जाने में परेशानी होती है। मना करने पर विपक्षी प्रमोद, आज्ञाराम व किशन एक राय होकर अभद्रता करते हुए लाठी डंडा व लात-घूसा से मारने लगे। शोर सुनकर मेरी पत्नी ननका बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी ओर सालिक राम ने भी अनोखीलाल व उनकी पत्नी पर प्रमोद, किसन, आज्ञाराम व जीवनमता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.