ई-रिक्शा को बचाने में पलटा डंपर, चालक गंभीर
कन्नौज, मई 21 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर बुधवार को मिट्टी से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव निवासी अनिल सिंह (50) पुत्र बालेस्टर सिंह डंपर चलाता है। बुधवार की सुबह वह डंपर में मिट्टी लादकर तालग्राम की ओर से इंदरगढ़ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौखटा चौराहे के पास अचानक सामने ई-रिक्शा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डंपर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए डंपर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.