मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- बुढ़ाना। बायवाला पुलिस चौकी के निकट ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। जिसमें कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक भी घायल हो गया। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर ई-रिक्शा को बचने के प्रयास में कार चालक ने कार को तेजी से खेतों की ओर मोड़ दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। अनियंत्रित कार खेत में बने एक मकान की दीवार से जा टकराई और कई पलटे खाए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चालक रिहान निवासी गांव भड़ल जिला बागपत को बाहर निकाला। चालक रिहान बुढ़ाना से अपने घर लौट रहा था। हादसे में जहां कार क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं चालक को मामूली चोटें आईं है।फोटो 105-बुढ़ाना के बड़ौत रोड पर हुए हादसे के बाद जमा भीड़।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...