लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- मकसूदपुर,संवाददाता। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के बरवर-जहानीखेड़ा हाईवे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली ईरिक्शा को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। गनीमत रही कि ट्राली पलटने से चालक को कोई चोट नहीं आई।इस कारण हाईवे पर आवागमन बाधित होने से लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्राली व गन्ने को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। पिहानी थाना क्षेत्र के सहादत नगर निवासी संजय सिंह बरवर क्षेत्र के सेमरा जानीपुर से ट्राली में गन्ना लोड कर अपने गांव ले जा रहा था। चालक के अनुसार सोहौना गांव के निकट छोहा पुलिया पर ई रिक्शा आ गया। ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित ट्रैक्टर पुलिया की दाहिनी ओर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.