मुरादाबाद, मार्च 22 -- कोतवाली क्षेत्र मे रविवार को दारापुर मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया और उसकी रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गई। मंडलायुक्त ने हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर रखा है लेकिन इन आदेशों का कोई पालन नहीं हो रहा है और आए दिन फोटो और ई-रिक्शा दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं। रविवार को भी ऐसी ही एक दुर्घटना में ई -रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गया। शाहबाजपुर कला निवासी और फुरकान शाह 45 पुत्र घसीटा तहसील मुख्यालय से खरीदारी कर अपने ही रिक्शा से घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा शरीफ नगर सुरजन नगर रोड पर कोतवाली क्षेत्र में दारापुर मोड़ पर पहुंचा,तो तेज रफ्तार मारुति कार ने इसमें टक्कर मार दी,जिससे रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई और चालक फुरकान शाह गंभीर घायल हो गए। कार चालक कार लेकर फरार हो गया। फ...