भभुआ, जनवरी 15 -- भभुआ। ओर्रा मोड़ के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा के पलटने से दो युवक घायल हो गए। घायलों में बेलाव थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी चमौली बिंद का 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण बिंद तथा बेचू बिंद के 12 वर्षीय पुत्र मिकलेश कुमार शामिल हैं। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों दुबौली मोड़ से ई रिक्शा से मेला में जा रहे थे। दोनों को इमरजेंसी में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। शराब सेवन के आरोपित को कोर्ट भेजा रामपुर। करमचट थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से बुधवार को देर शाम नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों का अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार लोगों में दुबौली गांव से अशोक बिंद व सबार के विरेन्द्र राम शामिल हैं। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने ...