अमरोहा, अप्रैल 1 -- जोया, संवाददाता। कैलसा मार्ग पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलटे ई-रिक्शा के नीचे दबकर कक्षा चार के छात्र की मौत हो गई। जबकि, हादसे में उसके माता-पिता समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी ई-रिक्शा में सवार होकर अमरोहा शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया है।हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में अमरोहा-कैलसा मार्ग पर गांव रामहट के पास सोमवार रात लगभग आठ बजे हुआ। थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मणों वाली मढैयां निवासी अलीजान ई-रिक्शा चलाते हैं। वह अपनी पत्नी आमना, 12 वर्षीय पुत्र अलफैज जो गांव के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है, भतीजे गुड्डू, गुड्डू की पत्नी नाजिया और उनके एक वर्षीय पुत्र आबान के साथ अमरोहा शहर में रिश्तेदारी में शादी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.