साहिबगंज, अप्रैल 2 -- ई-रिक्शा के धक्के से बच्ची गंभीर रूप से घायल,रेफर बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा दिग्घी मुख्य पथ पर दिग्घी गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से चार साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दिग्घी के बादल कुमार साहा की पुत्री रिद्धि कुमारी घर से आइसक्रीम खरीदने के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान सड़क पार कर आइसक्रीम विक्रेता के पास जाने के क्रम में तेज गति से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उसे धक्का मार दिया। ई रिक्शा से धक्का लगते ही बच्ची सड़क पर गिर गई। इससे उसके पैरों में गंभीर चोट लगी है। उधर,घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन आनन-फानन में बच्ची को बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.