लखीसराय, जुलाई 19 -- लखीसराय, हिप्र। अमहरा थाना क्षेत्र के भेनौरा गांव स्थित मुख्य सड़क पर शनिवार को ई-रिक्शा के चपेट में आने से अधेड़ महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान भेनौरा गांव निवासी रामचंद्र राम की 50 वर्षीय पत्नी रामदुलारी देवी के रूप में हुई। पीड़िता ने बताया कि सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ई-रिक्शा के चपेट में आने से हादसे की शिकार हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...