मऊ, फरवरी 4 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन गुजरने के लिए बंद किए जा रहे गेट को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया, जिससे गेट टूट गया। संजोग अच्छा था कि रेल ट्रैक पर कोई वाहन नहीं था। जानकारी पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गेट को दुरुस्त किया। मंगलवार की दोपहर सवा दो बजे ट्रेन आने की सूचना पर रेलवे स्टेशन का पूर्वी गेट बंद किया जा रहा था। इसी बीच गेट बंद होने के पूर्व वहां से क्रास करने के प्रयास में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बंद हो रहे गेट में टक्कर मार दिया, जिससे गेट बीच से टूट कर लटक गया। दक्षिण तरफ का दूसरा गेट बंद था। इसलिए कोई वाहन नहीं आ सका। गेटमैन ने दूसरी तरफ जंजीर लगाकर ट्रेन को पार कराया। सूचना पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गेट को...