उन्नाव, मार्च 3 -- उन्नाव। संवाददाता आसीवन थाना क्षेत्र के सिर्स कन्हर गांव के रहने वाले पुतान पुत्र लाला मंगलवार सुबह गांव के मोड़ पर खड़ा हुआ था। तभी सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मवई ब्रम्हनान गांव निवासी श्याम किशोर पुत्र रामपाल मियागंज चौराहे से ई रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। मियागंज सफीपुर मार्ग पर पुतान की खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर बैठा पुतान व ई रिक्शा चालक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मियागंज अस्पताल पर भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद ई रिक्शा चालक श्याम किशोर की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...