सहारनपुर, मार्च 15 -- सहारनपुर। ई-रिक्शा की किस्त और जब्ती को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने तीन भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंद्रा कैंप कॉलोनी थाना कोतवाली नगर निवासी अक्कू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने ई-रिक्शा 41 हजार रुपये जमा कर खरीदा था और एक किस्त भी भर दी थी। आर्थिक स्थिति खराब होने पर उसने रिक्शा भाई आनंद को दे दिया था, जिसने किस्तें भरने का वादा किया था। आरोप है कि आनंद ने न तो किस्तें जमा कीं और न ही रिक्शा वापस किया। फाइनेंस कंपनी ई-रिक्शा साथ ले गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश हो गई। 11 मार्च की रात जोगियान पुल पर आनंद, सचिन, कार्तिक और गुंजा पत्नी गौरव निवासी इंद्रा कैंप कॉलोनी ने लाठी-डंडों से अक्कू की पिटाई क...