रुडकी, जनवरी 30 -- भगवानपुर। शुक्रवार को कस्बे में झगड़ रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। शुक्रवार को कस्बे में दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम मोइन और मुनसिफा निवासी चोली शहाबुद्दीनपुर बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने मामले की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...