कौशाम्बी, मई 15 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा टावर के समीप दो ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सगे भाइयों समेत चार लोगों को चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंझनपुर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार ने बताया कि 13 मई की रात उसके बेटे मोनू सेन, पवन सेन, साली अंशू सेन व सास रानी सेन भरवारी से एक ई-रिक्शा पर सवार होकर घर आ रहे थे। रास्ते में बिसारा टावर के समीप सामने से आए दूसरे ई-रिक्शा ने उस रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित के परिवार के सभी चारों लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी भी इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की उसके रिक्शा के साथ तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी ...