सीवान, मार्च 15 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुलौनी मोड के समीप किराए के मकान में रहे है। ई-रिक्शा चालक विपिन कुमार के रिक्शा की चोरों ने चोरी कर भूलौनी नहर पुल के समीप ले जाकर उसमें लगे लगभग पचास हजार रुपए मूल्य की चार बैटरी तथा बारह सौ रुपए मूल्य की म्युजिक सिस्टम की चोरी कर लिया। पीड़ित के बड़े भाई विनय कुमार गोंड ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...