सहारनपुर, अप्रैल 25 -- अंबेहटा, संवाददाता। घर के अंदर खड़ी ई रिक्शा की रात्रि में बैटरी फट जाने से रिक्शा चालक बुरी तरह से झुलस गया। मोहल्ला कोटला निवासी अजीम अहमद ई रिक्शा चलाने का कार्य करता है। शुक्रवार की रात्रि उसने घर के अंदर ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाई हुई थी, देर रात्रि किसी समय ई रिक्शा की बैटरी जोरदार धमाके के साथ फट गई, जिसके चलते ई रिक्शा में आग लगने के साथ-साथ घर के समान में भी आग लग गई, जिसमें चालक अजीम भी बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। अजीम ने बताया कि उसके करीब डेढ़ लाख की रिक्शा जलकर पूरी तरह से राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...