गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में चोरों ने घर के बाहर खड़ी ई रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज की है। बेहटा हाजीपुर गांव निवासी इस्लामुद्दीन ई रिक्शा चालक हैं। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर की रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी ई रिक्शा से बैटरी चोरी कर ली। कार्यवाहक एसीपी अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...