मैनपुरी, अप्रैल 21 -- प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद भी ई-रिक्शा वालों पर इनका खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। ई-रिक्शा वालों की हठधर्मता से शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। पुलिस व यातायात प्रशासन लाख जतन के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। पूरे शहर में मौजूदा हजारों की संख्या में ई-रिक्शा वालों की फौज बढ़ गई है। जिससे शहर का हर बाजार गली कूंचे इनकी आमद से कराह रहे हैं। इन ई-रिक्शा वालों ने तिराहे चौराहे को अपनी जागीर बना लिया है। जहां यह झुंड के रूप में नजर आते हैं, लेकिन प्रशासन इनके सामने असहाय नजर आता है। यह भी पढ़ें- जाम की समस्या से समाधान को लेकर ठोस पहल का इंतजार ई-रिक्शा वालों की बदौलत पूरा शहर जाम से जूझता रहता है। जिससे जनता को जाम में फंसकर अपना कीमती समय बर्बाद करना पड़ता है। स्कूली बच्चे ते...