हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी। मुखानी थाना में ई-रिक्शा की टक्कर से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिठौरिया नंबर-1 निवासी तुलसी बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 21 मार्च की सुबह छह बजे उनके पति भूपाल सिंह बिष्ट रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले। उन्होंने कहा कि उनके पति बिठौरिया से चौफुला चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घर से लगभग 10 मीटर आगे पहुंचे ही थे, तभी एक ई-रिक्शा ने तेजी व लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण भूपाल के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आ गई। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में ई-रिक्शा चालक चंदन राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.