कौशाम्बी, फरवरी 1 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के आंबाकुंआ मजरा कोसम इनाम गांव की लक्ष्मिनिया देवी ने बताया कि उसके पति देशराज चौरसिया बिजिया चाराहे पर पान की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम वह दुकान बंद करके साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आए ई-रिक्शा ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पीड़िता के पति को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक व रिक्शा की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...