छपरा, जून 9 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली चौक के समीप मंगलवार को ई-रिक्शा की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भवानी नगर निवासी राजकुमार राम की 66 वर्षीय पत्नी देवन्ती देवी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवन्ती देवी पैदल सहाजितपुर बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मानोपाली चौक के पास एक ई-रिक्शा की चपेट में आ गईं। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल उठाकर एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ की मौत घटना की सूचना मिलने पर सहाजितपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल, बनियापुर ले गई। वहां चिकित्सकों ने जांच के...