गाज़ियाबाद, जून 18 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चालक को तलाश रही है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 के श्रद्धा गार्डन में रहने वाले सुरेंद्र कुमार जैन 13 जून की सुबह साढ़े नौ बजे घर के पास फल खरीदने गए थे। बेटे अखिल जैन ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के पास फल खरीदते समय अचानक एक ई-रिक्शा तेजी से आया और पिता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर वह पहुंचे और लहुलुहान हालत में पिता को अस्पताल ले गए। नाक, कान, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट के चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान 15 जून को पिता सुरेंद्र की मौत हो...