फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार रात ई-रिक्शा की टक्कर से घायल बुजुर्ग की बुधवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मकरंदपुर निवासी 73 वर्षीय शरीफुल हसन उर्फ चांदमियां मंगलवार को कस्बे के बंबा नहर पुल के समीप एक ई रिक्शा की टक्कर से घायल हो गये थे। परिजन उनको कानपुर के एल एल आर हास्पिटल ले गये जहां उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...