कन्नौज, अप्रैल 5 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुंडवा बुजुर्ग में ई-रिक्शा की टक्कर से एक बालक घायल हो गया। घटना के संबंध में ग्राम डुंडवा बुजुर्ग निवासी सबरीन बेगम पत्नी तस्कीन ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव का ही गुड्डू पुत्र ननकू तेज गति से ई रिक्शा लेकर आया। उसके पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र अल्पेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...