कौशाम्बी, मार्च 27 -- कौशाम्बी थानाक्षेत्र के गढ़वा गांव में गुरुवार को सात वर्षीय लड़का ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। बालक को ई-रिक्शा कुछ दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद परिजनों ने बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। गढ़वा गांव का आशीष कुमार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसका सात साल का बेटा हिंमाशु विजिया संबोधि स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर बाद वह अपने घर से चाचा के घर जा रहा था। इसी बीच एक रिक्शा चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु पिछले पहिए में फंसकर दूर तक घिसटता गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्वजनों ने बालक को पहिए से निकालकर मंझनपुर के तेजमती अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.