बिजनौर, अप्रैल 16 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में जमालपुर पठानी के पास ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार की देर शाम शहर कोतवाली के गांव यूसुफपुर हमीद निवासी प्रिंस (17) पुत्र अरविंद कुमार बाइक द्वारा बिजनौर से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जमालपुर पठानी के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा ने प्रिंस की बाइक में टक्कर मार दी जिससे प्रिंस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक रिक्शा लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगिरो की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- वेना में सड़क हादसा, युवक की मौत युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।बताया ...