हमीरपुर, मई 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए बिजली मिस्त्री की इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा शनिवार को दिन के दो बजे के आसपास रमेड़ी मोहल्ले में हुआ था। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। हादसे के बाद रिक्शा चालक मौके से रिक्शा सहित फरार हो गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से फर्नीचार कारोबारी की मौतघटना का विवरण शहर के रमेड़ी मुहल्ला निवासी 42 वर्षीय सत्येंद्र द्विवेदी उर्फ शानू शनिवार की दोपहर करीब दो बजे के आसपास सुमेरपुर से काम करने के बाद घर लौट रहा था। तभी रमेड़ी तरौस मोहल्ले के वरदान गेस्ट हाउस के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। जिससे सत्येंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। हादसे के बाद रिक्शा च...