फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरकेश कॉलोनी निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने साथी दयानंद के साथ बिहारी कॉलोनी स्थित लोहिया पुल के पास सब्जी लेने जा रहे थे। जब वे शिव मंदिर के पास पहुंचे तो खेड़ी पुल की ओर से पल्ला पुल की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने दयानंद को टक्कर मार दी। हादसे में दयानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले मास्टर जी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बादशाह खान नागरिक अस्पताल रेफर किया गया, जहां से आगे उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल दिल्...