गाजीपुर, मार्च 11 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के शेखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पास मंगलवार दोपहर दो ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में घायल एक महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हरेंद्र चौहान पत्नी 51 वर्षीय कुसुमी देवी के साथ गाजीपुर से ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान शेखपुर स्थित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पास सामने से आ रही एक अन्य ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां कुसुमी देवी की हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह...