कौशाम्बी, मार्च 23 -- करारी के नेता नगर मोहल्ले का 14 वर्षीय अमन सोमवार सुबह कोई सामान लेने घर के समीप स्थित दुकान जा रहा था। सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किशोर को गंभीर चोटें आई हैं। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...