अमरोहा, अप्रैल 24 -- हसनपुर। नगर के रहरा अड्डे के पास गुरुवार रात एक अधेड़ व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा था। तभी वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की नाजुक स्थिति को देखते हायर सेंटर रेफर किया। घायल की पहचान नगर के मोहल्ला लालबाग रेतिया निवासी गय्यूर पुत्र मकबूल अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने घायल के रिश्तेदारों को हादसे की सूचना दी है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.