बलिया, फरवरी 12 -- फेफना। गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर निवासी 30 वर्षीय शमीम अहमद गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि युवक इलाके के मिलकनवा गांव में स्थित मजार पर चादरपोशी करने जा रहा था। इसी बीच फेफना-गड़वार मार्ग पर पीछे से जा रहे ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दिया। दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...