जमुई, मार्च 8 -- जमुई । निज संवाददाता खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर सिंगारी टांड के पास शनिवार को ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां घायल बालक का इलाज किया गया। घायल बालक की पहचान खैरा थाना के सिंगारी टांड गांव निवासी सुधीर साव के सात वर्षी पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अमृत अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खैरा-सोनो मुख्य मार्ग से गुजर रहे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति गंभीर...