बिहारशरीफ, मार्च 13 -- ई-रिक्शा और बाइक में हुई टक्कर, दो मजदूर घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महेशपुर गांव के मोड़ के समीप ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान बरारी गांव निवासी सुरेंद्र चौहान और धर्मवीर प्रसाद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी काम कर बाइक से अपने गांव बरारी लौट रहे थे। इसी दौरान महेशपुर गांव के मोड़ के पास एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। घायलों में सुरेन्द्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...