शाहजहांपुर, मार्च 12 -- अल्हागंज। अल्हागंज क्षेत्र में बुधवार देर रात ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अल्हागंज-बिलग्राम मार्ग पर निबऊ नगला गांव के सामने रामपालपुर मोड़ पर देर रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार शिव (15) पुत्र प्रेमपाल निवासी चम्पतपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार विनय (25) पुत्र सत्यपाल और अमित (22) पुत्र कालीचरण निवासी चम्पतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में ई-रिक्शा चालक कुलदीप (18) पुत्र मनोज कुमार निवासी जेरा रहीमपुर भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी अल्हागंज भेजा, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर तीनों को फर्रुखाबाद रेफ...