संभल, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने गुरुवार देर रात ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों में से किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ते ई-रिक्शा संचालन के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि इसी अव्यवस्था के चलते इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...