बागपत, मई 13 -- बागपत। शहर के मेरठ रोड बाईपास पर मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जिससे लोगों में नाराजगी दिखाई दी। बाद में राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोनी निवासी आस मौहम्मद ने बताया कि वह अपनी पत्नी रुकसाना व 12 वर्षीय किशोर शानू के साथ बाइक से बागपत जिला अस्पताल जांच रिपोर्ट लेने आ रहे थे। जैसे ही वे मेरठ रोड बाईपास पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से दुकानदार घायल, बचाने पहुंचे लोगों से मारपीट मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। बाद में सभासद भविचन्द कश्यप ने राहगीरों की सहा...