इटावा औरैया, मार्च 17 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ई-रिक्शा पलटने से दंपति समेत कुल 8 लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घूमनपुरा निवासी संदीप पुत्र मंगल सिंह ने हाल ही में नया ई-रिक्शा खरीदा था। वह अपने परिवार के साथ मंगलवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पीलुआ महावीर मंदिर रूरा में वाहन का पूजन करने गया था। पूजन के बाद जब सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी कचौरा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान सामने से आ रहा एक बाइक सवार भी पलटे हुए ई-रिक्शा से जा टकराया, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। हादसे में संदीप, उसकी पत्नी मोहिनी देवी, मां सुमन देवी, बहनोई महेंद्र सिंह, दो वर्षीय पुत्र अनमोल, बहन प्रियंका, मुस्कान...