मथुरा, अप्रैल 7 -- प्रेम गली स्थित श्रीअन्नपूर्णा देवी मंदिर में वृंदावन जन सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बंदरों का आतंक, आए दिनों लगने वाले जाम, शहर में अतिक्रमण, मंडी समिति के बावजूद भी अनाज मंडी का स्थानांतरण न होना, सड़को पर दूषित जल प्रवाह एवं यमुना शुद्धिकरण जैसे बड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए पंडित बिहारीलाल वशिष्ट ने कहा कि वृंदावन नगर एक धार्मिक स्थल है, सारे विश्व के लोग प्राचीन मंदिरों का दर्शन, यमुना स्नान आदि के लिए अपनी धार्मिक भावनाओं के साथ प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते है, लेकिन वृंदावन में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण इनकी भावनाओं को गहरा आघात पहुंचता है। बालो पंडित ने कहा कि शासन प्रशासन को पूर्ण जानकारी होने के बावजूद भी ई रिक्शाओं का अवैध संचालन लगातार हो रहा है...