अलीगढ़, मई 17 -- अलीगढ़। ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने से परेशान ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल से मुलाकात की। कहा कि पहले सूतमिल से जीटी रोड तक ग्रीन कॉरिडोर बना दिया और अब हरदुआगंज तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने की बात चल रही है। ऐसे में ई-रिक्शा, टैम्पो चालक कहां जाएंगे। ई-रिक्शा टैम्पो आदि का चलना बंद हो जाएगा। पूर्व विधायक विवेक बंसल के मैरिस रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे और वहां समस्या रखी। विवेक बंसल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा फ़ोन पर वार्ता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...