फतेहपुर, मार्च 3 -- फतेहपुर। बाहरी जनपदों व प्रदेशों में रहकर जीवन यापन करने वाले परदेशी बाबुओं का होली के त्योहार में घर वापसी का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान ट्रेनों व बसों के माध्यम से आने वाले प्रवासी ओवर रेटिंग का भी शिकार होते रहे। आलम यह था कि ई-रिक्शा, टैंपो चालकों द्वारा परदेशियों से डेढ़ से दो गुना किराया वसूल किया जाता रहा। होली के त्योहार पर घर वापसी करने वाले परदेशी विभिन्न साधनों से शहर पहुंचे जहां से एक से दूसरे स्थान जाने के लिए रेलवे स्टेशन व बसस्टाप में खड़े ई-रिक्शा व टैंपो का सहारा लिया जा रहा था। लेकिन त्योहार पर उनसे आम दिनों की अपेक्षा अधिक किराया वसूल किया गया। बताते हैं कि आम दिनों में रेलवे स्टेशन से रोडवेज बसस्टाप का किराया दस रुपये पड़ता है लेकिन मंगलवार को होली में घर वापसी करने वाले प्रवासियों से बीस रुपये वसूल कि...