बरेली, फरवरी 28 -- शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर नहीं रही। ट्रैफिक पुलिस ने कुछ एरिया सिविल में ई-रिक्शा और ऑटो के लिये प्रतिबंधित किया। त्योहार को देखते हुए भी बाजारों में ई-रिक्शा और ऑटो रोकने को बैरियर लगाये, फिर भी ई-रिक्शा और ऑटो इधर-उधर गलियों से होकर यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। शुक्रवार को सेटेलाइट, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, आलमगिरिगंज, किला, साहूकारा आदि बाजारों में जाम की समस्या हुई। ई-रिक्शा वाले सड़कों पर पार्किंग बनाये खड़े थे। बाजारों में त्यौहारी भीड़ बढ़ रही है। व्यवस्थित वाहनों के चलते बाजारों में जाम लग रहा है। नावल्टी, कोहाड़ापीर चौराहा महादेव सेतु पुल पर जाम की समस्या पूरे दिन रहती है। वहीं स्टेडियम रोड पर भी भयंकर जाम लगा। शहामगतंज तक जाम में लोगों को फंसना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.